BVFCL

ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड

(भारत सरकार का उपक्रम)

g20-logo

सतर्कता दृष्टि

“बीवीएफसीएल सतर्कता इकाई, वैधानिक एवं विनियामक आवश्यकताओं का अनुपालन करते हुए, ऐसी कार्य स्थितियों की स्थापना और निरंतर उन्नयन हेतु प्रयासरत है, जिससे कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता के साथ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में कार्य करने हेतु अनुकूल वातावरण प्राप्त हो, तथा निगम के उच्चतम नैतिक मानकों को बनाए रखा जा सके।”

 

मुख्य सतर्कता अधिकारी

मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), श्री अमित कुमार शर्मा, आईआरएस (आई.टी. 2004)

वर्तमान में बीवीएफसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में, श्री शर्मा पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं सुशासन को निरंतर बढ़ावा देते हुए जवाबदेही व नैतिक आचरण की संस्कृति को सुदृढ़ कर रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि संस्थान की प्रगति एवं सफलता हेतु सकारात्मक सोच व दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है, जो पूरे संगठन में आशावाद एवं लचीलापन उत्पन्न करता है।

 

 

Contact us:

Email id: cvo@bvfcl.co.in

 0120-2412395

Mob: 93652 36553

 

श्री अमित कुमार शर्मा, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस – आयकर) के 2004 बैच के एक उत्कृष्ट अधिकारी हैं, जो वर्तमान में रासायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइज़र कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल),केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

लगभग दो दशकों की विशिष्ट प्रशासनिक सेवा के दौरान, श्री शर्मा ने आयकर आयुक्त तथा वाणिज्य मंत्रालय के अधीन फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) में कार्यकारी निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। कर संग्रह की डिजिटलीकरण प्रक्रिया, संपत्ति कर प्रणाली का सरलीकरण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार हेतु किए गए उनके प्रयासों से नागरिक प्रशासन में पारदर्शिता एवं दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एफडीडीआई में कार्यकाल के दौरान 3 लाख से अधिक युवाओं को कुशलता प्रदान करने के उनके नेतृत्व के लिए उन्हेंFICCI Leapvault Skills Champion of India Awardसे सम्मानित किया गया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त (सेंट्रल ज़ोन), उपायुक्त (शाहदरा उत्तर ज़ोन) एवं असेसर एवं कलेक्टर (दक्षिण दिल्ली नगर निगम) जैसे प्रमुख प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए, नगरीय स्वच्छता में अभूतपूर्व सुधार, जन शिकायत निवारण तंत्र को सशक्त बनाने, तथा नागरिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने हेतु कई प्रभावशाली पहल की।

उनके योगदान केवल सामान्य प्रशासन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने जनजागरूकता अभियानों, समुदाय सहभागिता एवं स्वच्छता अभियानों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति गहन प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। श्री शर्मा ने परस्पर सम्मान और सौहार्द को प्रोत्साहन देने हेतु नवाचारी एवं समावेशी पहलों का नेतृत्व किया, जिससे एकता एवं साझी जिम्मेदारी की संस्कृति को बल मिला।

श्री शर्मा ने नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान (एनएसआईटी), दिल्ली विश्वविद्यालय से इंस्ट्रूमेंटेशन एवं नियंत्रण में अभियांत्रिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराधान, सार्वजनिक नीति तथा संगठनात्मक नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिनमें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस (ISB) एवं ड्यूक यूनिवर्सिटी, यूएसए जैसी प्रमुख संस्थान सम्मिलित हैं।

अत्यधिक यात्राएं करने वाले अधिकारी के रूप में, श्री शर्मा ने अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इटली, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, यूएई एवं मलेशिया सहित अनेक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिससे उन्हें शासन एवं संस्थागत विकास के वैश्विक दृष्टिकोण की समृद्धि प्राप्त हुई है।